सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Omprakash Rajbhar attacked PM Modi and CM Yogi, said this big thing

कानपुर: ओमप्रकाश राजभर ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला, कह दी ये बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Sep 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Omprakash Rajbhar attacked PM Modi and CM Yogi, said this big thing
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता स्थित एक हॉस्पिटल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
Trending Videos


देश व प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा एवं गरीबों को फ्री दवाई देने पर चर्चा होनी चाहिए। हर 10 साल में जातिवाद जनगणना होनी चाहिए। अब्बा जान भाई जान की चर्चा कर रहे हिस्सेदारी की चर्चा कब करेंगे। एक समान फ्री शिक्षा देश में लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब देश एक है संविधान एक है प्रधानमंत्री एक है तो फिर दो तरह की शिक्षा क्यों। 10 दलों को मिलाकर एक संकल्प मोर्चा बनाया गया है। आधी आबादी महिलाओं की है। इसलिए राजनीति में 50 प्रतिशत और नौकरी में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन महिलाओं को देना चाहिए।

जब तक महिलाओं पर हो रहे जुल्म और अत्याचार समाप्त नहीं होगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही हैं। प्रधानमंत्री वोट के जुगाड़ में लगे रहते हैं। प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

जब सिलेंडर 400 रुपए में था तब भाजपा ने उन्हें प्याज की माला और कचहरी के सामने गैस सिलेंडर रखकर महंगाई के गाने गा रहे थे। टमाटर के भाव बढ़ गए है। गैस सिलेंडर 400 की जगह 900 रुपए पहुंच गया है। अब जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा था तब सूबे के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बंगाल में ओ दीदी, ओ दीदी के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed