सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young Biker Dies After Collision with Unidentified Vehicle

Kanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 13 Apr 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Young Biker Dies After Collision with Unidentified Vehicle
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराजपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गुड़गुड़ियापुर ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार युवक शिव बहादुर पुत्र महावीर (25) की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


पुलिस का अनुमान है कि किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी जिससे युवक हाईवे पर गिरने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed