फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young man shot dead in rapid succession punishment for complaining about an attack on his elder brother

कानपुर: बड़े भाई पर हमले की शिकायत करने की सजा, ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर युवक की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

Thu, 03 Sep 2026 03:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 03 Sep 2026 03:21 PM IST
सार

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिंतापुरवा गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते युवक की ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दिन में बड़े भाई पर हुए चाकू से हमले की शिकायत करने दोनों भाई थाने गए थे, जहां से लौटने पर आरोपी ने रात करीब साढ़े नौ बजे घर के दरवाजे पर खड़े गिरिजा शंकर को घेरकर गोली मार दी।

विज्ञापन
Kanpur Young man shot dead in rapid succession punishment for complaining about an attack on his elder brother
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र में बुधवार रात गिरजा शंकर निषाद (25) की ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह बड़े भाई रामपाल पर दोपहर में हुए चाकू के हमले की शिकायत करने चौबेपुर थाने गया था। वहां से घर लौटने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। हमलावर तमंचा लहराते फरार हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन

चिंतापुरवा गांव में गिरजा शंकर निषाद किसानी करता था। बड़े भाई रामपाल ने बताया गांव के कुलदीप निषाद से पुरानी रंजिश थी। बुधवार दोपहर कुलदीप ने उनसे गाली गलौज की। विरोध किया तो उसने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर आरोपी को अलग किया। वह गिरजा शंकर के साथ चौबेपुर थाने में शिकायत करने गए थे। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर उन्हें लौटा दिया।

विज्ञापन

दोबारा तमंचा लोड कर गोली चलाई
देर शाम दोनों भाई वापस गांव आ गए। रात करीब साढ़े नौ बजे गिरिजा शंकर घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान कुलदीप दोबारा आया और थाने में शिकायत करने को लेकर गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा निकाल कर फायर झोंक दिया। गिरिजा नीचे झुका तो गोली उसको छूते हुए निकल गई। आरोपी ने दोबारा तमंचा लोड कर गोली चलाई, जो उसके दाएं हाथ में लगी।

आरोपी की तलाश में जुटी हैं टीमें
वहीं, तीसरी गोली सीधे सीने में मार दी। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुन ग्रामीण निकल आए। आरोपी तमंचा दिखाते हुए भाग निकला। परिजन आनन-फानन घायल को बिठूर के निजी अस्पताल के लिए निकले। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed