{"_id":"6a873f73ba330db03303565d","slug":"kanpur-zoo-to-observe-international-vulture-awareness-day-with-awareness-programs-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चिड़ियाघर मनाएगा अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस, होंगे जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चिड़ियाघर मनाएगा अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस, होंगे जागरूकता कार्यक्रम
Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिद्ध केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि प्रकृति के स्वच्छता प्रहरी हैं। मृत पशुओं के शवों को तेजी से साफ कर ये संक्रमण और बीमारियों के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। गिद्ध संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पांच सितंबर को कानपुर प्राणी उद्यान अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी की वरिष्ठ वैज्ञानिक अलका दुबे ने बताया कि गिद्धों की संख्या में गिरावट के प्रमुख कारणों में पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली कुछ दर्द निवारक दवाएं भी शामिल हैं। डाइक्लोफेनाक, एसीक्लोफेनाक, केटोप्रोफेन और निमेसुलाइड जैसी दवाएं गिद्धों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। पांच सितंबर के कार्यक्रम में गिद्धों के पारिस्थितिक महत्व, सुरक्षित पशु चिकित्सा दवाओं, वल्चर सेफ जोन और संरक्षण में नागरिकों की भूमिका को लेकर जागरूकता गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन