फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Woman reaches field carrying two young children then jumps into a well all three died

'कलह बनी काल': दो मासूमों को गोद में लेकर पहुंची खेत, फिर कुएं में लगाई छलांग, परिजनों की खमोशी से उठे सवाल

Tue, 11 Aug 2026 09:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 11 Aug 2026 09:15 AM IST
सार

Mahoba Well Suicide Case: बम्हौरी गांव में घरेलू कलह से आहत एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दघटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों को जिला अस्पताल महोबा लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Mahoba Woman reaches field carrying two young children then jumps into a well all three died
इस कुएं में कूदने से महिला व दो बच्चों की हुई मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में घरेलू विवाद में सोमवार शाम महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों मासूमों को जिला अस्पताल महोबा लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन घटना के विषय में कुछ भी बताने से कतराते रहे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी सुरेश कुशवाहा अपनी पत्नी भागवती (21), डेढ़ वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और तीन वर्षीय बेटी संध्या के साथ खेत में मकान बनाकर रहते थे। सोमवार दोपहर घर पर पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया।

विज्ञापन

भागवती ने दोनों मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा दी
कहासुनी होने के बाद पत्नी दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर घर से निकल गई। कुछ दूरी पर खेत में बने कुएं में भागवती ने दोनों मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

परिजन बोले- बच्चे खेलते समय कुएं में गिर गए
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक भागवती की मौत हो चुकी थी। बच्चों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल महोबा लाए। जहां डॉक्टर ने दोनोंं को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि बच्चे खेलते समय कुएं में गिर गए।

विज्ञापन

एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम
इसके अलावा कोई भी जानकारी देने से वह बचते नजर आए। एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम है। उधर, थानाध्यक्ष प्रकाश बम्हौरी श्याम बैन का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed