फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man Climbs Railway Bridge to Meet Girlfriend, Rescued and Arrested in Banda

बांदा: प्रेमिका को बुलाने की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा युवक, बोला- तुमको आना ही पड़ेगा, नहीं तो कूद जाऊंगा

Fri, 11 Sep 2026 12:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

Banda News: प्रेमिका से शादी की जिद में शुक्रवार सुबह एक युवक केन नदी पर बने रेलवे पुल पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक वह पुल पर डटा रहा और प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। प्रेमिका के न आने पर युवक ने पुल से कूदने की धमकी दी।

विज्ञापन
Man Climbs Railway Bridge to Meet Girlfriend, Rescued and Arrested in Banda
प्रेमिका के लिए रेलवे ब्रिज पर चढ़ा आशिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में प्रेमिका को मौके पर बुलाया गया। उसके पहुंचने के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मामला मटौंध थाना क्षेत्र में केन नदी स्थित रेलवे पुल का है। शहर के चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा का शहर की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों के राजी न होने से वह नाराज था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह केन नदी पर बने रेलवे पुल पर पहुंच गया और पुल पर चढ़कर प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका को बुलाने पर अड़ा रहा युवक

पुल पर पहुंचने के बाद युवक ने प्रेमिका के सामने आने की मांग की। उसके न आने पर वह पुल से कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस लगातार युवक से बातचीत करती रही, लेकिन वह प्रेमिका के मौके पर आने की मांग पर अड़ा रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसकी सुरक्षा के लिए नदी के नीचे भी इंतजाम किए।

विज्ञापन

युवक के पुल से नीचे गिरने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने केन नदी में नाविकों और गोताखोरों को तैनात किया। पुलिसकर्मी करीब दो घंटे तक युवक को समझाते रहे। इस दौरान पुल और आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

काफी प्रयास के बाद पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। उसके पहुंचने के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने उसे सकुशल पुल से नीचे उतारा और इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। मौके पर भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, जेल चौकी प्रभारी प्रदीप सोनी और कालवन गंज चौकी प्रभारी शुभम कौशिक समेत पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed