{"_id":"6aa015c992845a7cf20a983a","slug":"man-dies-after-mixing-poison-in-liquor-when-wife-objected-to-his-drinking-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुरी लत ने छीनी जिंदगी: पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो दारू में जहर मिलाकर पी लिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी लत ने छीनी जिंदगी: पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो दारू में जहर मिलाकर पी लिया, मौत
Tue, 08 Sep 2026 07:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:51 PM IST
सार
Banda News: युवक ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के गांव खप्टिहा कलां की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो युवक ने शराब के साथ जहर खा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के गांव खप्टिहा कलां निवासी शिवकरण कछवाह ने बताया कि उसके पुत्र शिव विजय सिंह कछवाह (36) ने दोपहर करीब तीन बजे गल्ला मंडी में शराब के ठेके से शराब लेकर उसमें जहर मिलाकर पी लिया।
इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां शाम छह बजे उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवकरण ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। घर में शराब पीने को लेकर उसका पत्नी घुंघरू से झगड़ा हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बताया कि उसका पुत्र धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था।

उसके दो बेटियां माही व जमुना हैं। घर में पत्नी घुंघरू व मां उर्मिला हैं। मृतक दो भाई थे। बड़े भाई रणविजय सिंह कछवाह ने 18 साल पहले फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि घर में नशे को लेकर पत्नी से झगड़ा होने पर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।