फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mandakini River Swells Dangerously, Flood Situation Critical in Low-Lying Areas of Chitrakoot

चित्रकूट: मंदाकिनी उफनाई तो थम गया आवागमन, चार गांवों में बाढ़ का पानी; एंबुलेंस फंसी

Tue, 01 Sep 2026 10:14 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 10:14 AM IST
सार

Chitrakoot News: लगातार हो रही बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर विकराल हो गया है। नदी का पानी बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Mandakini River Swells Dangerously, Flood Situation Critical in Low-Lying Areas of Chitrakoot
बारिश ने बढ़ाई मंदाकिनी की रफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाठा क्षेत्र के बरहुनीतीर, सपहा, कैलहा और रुखमा खुर्द गांवों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बाढ़ का पानी रास्तों पर भर जाने से ग्रामीणों की आवाजाही ठप है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाढ़ के पानी में एक एंबुलेंस करीब एक घंटे से फंसी हुई है। एंबुलेंस को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों को भी प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

लगातार बारिश से बढ़ रहा खतरा

रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मंदाकिनी का अब तक सुबह से करीब चार मीटर जलस्तर बढ़ चुका है। नदी किनारे के निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mandakini River Swells Dangerously, Flood Situation Critical in Low-Lying Areas of Chitrakoot
बारिश ने बढ़ाई मंदाकिनी की रफ्तार - फोटो : amar ujala

गांवों का संपर्क टूटा

बाढ़ के पानी ने पाठा क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों को अपनी चपेट में ले लिया है। बरहुनीतीर, सपहा, कैलहा और रुखमा खुर्द की ओर जाने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीण जरूरी काम के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन

प्रशासनिक अमला जलस्तर और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। लगातार बारिश जारी रहने के कारण आने वाले घंटों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed