सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mastermind of CAA violence arrested from Jaipur

कानपुर: सीएए हिंसा का मास्टरमाइंड जयपुर से गिरफ्तार, दो साल पहले बाबूपुरवा में हुई थी हिंसा, तीन लोगों की हुई थी मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Dec 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इसके अलावा एक और आरोपी बाबूपुरवा निवासी मुन्ना उर्फ चुन्नू की भी पहचान की गई है। 

Mastermind of CAA violence arrested from Jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena
विज्ञापन

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में बाबूपुरवा में हुई हिंसा व आगजनी के मास्टरमाइंड अफजाल उर्फ राजू को एसटीएफ ने सोमवार को राजस्थान के जयपुर के मुरलीपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 50 हजार का इनामी अफजाल दो साल से फरार था।
Trending Videos


वह शहर के बड़े गिरोह डी-2 और इंटर स्टेट गिरोह 273 का भी सदस्य है। दिसंबर 2019 में बाबूपुरवा में भी सीएए के विरोध में पुलिस पर पथराव, फ ायरिंग और एसिड बम फेंककर हिंसा फैलाई गई थी। इसमें तीन युवकों की मौत भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परवेज आलम, शहजाद आलम, आदिल और उसके भाई मुस्तकीम व पांच सौ से ज्यादा के खिलाफ  बलवा, जनसमूह में शामिल होकर अपराध करना, हत्या, हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अब तक 31 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

जांच में सामने आया था कि अफजाल हिंसा का मास्टरमाइंड था। तब से एसटीएफ भी उसकी तलाश में थी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इसके अलावा एक और आरोपी बाबूपुरवा निवासी मुन्ना उर्फ चुन्नू की भी पहचान की गई है। 

शहर में दहशत फैलाने वाले गिरोह का सदस्य है अफजाल 
डी-2 गैंग चलाने वाले छह भाइयों में अफजाल सबसे छोटा है। इसमें उसके बड़े भाई रफीक, अतीक, शफीक, बिल्लू और बाले शामिल थे। एक समय इनका शहर में आतंक था। अफजाल ने अपना नाम बदलकर जावेद रख लिया था। जयपुर में होजरी का कारोबार कर रहा था। वहां पर फ्लैट, गाड़ियां भी हैं। जावेद के नाम पर भी वहां एक मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ मुंबई व गुजरात से उसका कनेक्शन तलाश रही है। कानपुर में उसके खिलाफ 29 केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed