सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh Yadav, Netaji's museum will be built in five bighas at the funeral site

Mulayam Singh Yadav: अंत्येष्टि स्थल पर बनेगा नेताजी का संग्रहालय, पांच बीघा में होगा निर्माण, पढ़ें खास बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
सार

इटावा जिले में सपा संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर संग्रहालय का निर्माण होगा। यह निर्णय अखिलेश ने करीबियों की मौजूदगी में लिया है। इसका निर्माण पांच बीघा में होगा, जिसमें नेताजी से जुड़ी चीजें रखी जाएंगी।

Mulayam Singh Yadav, Netaji's museum will be built in five bighas at the funeral site
अंत्येष्टि स्थल, यही होगा म्यूजियम का निर्माण, लगेगी भव्य प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जननायक और धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर एक संग्रहालय का निर्माण होगा। एक भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। संग्रहालय में उनसे जुड़ीं चीजों को रखा जाएगा। इनमें उनके कपड़ों से लेकर पुस्तकें तक शामिल हैं। अखिलेश ने यह निर्णय मंगलवार को करीबियों की मौजूदगी में लिया।

Trending Videos


नेताजी की अंत्येष्टि मेला मैदान पर मंगलवार को हुई थी। यह जगह मुलायम सिंह की ही है। इसी जगह की पांच बीघा जमीन पर संग्रहालय बनाने की तैयारी है। अखिलेश के करीबी दिनेश यादव ने बताया कि संग्रहालय इस जगह पर बनने पर मेला मैदान दूसरी जगह तैयार कराया जाएगा। संग्रहालय को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम भी जल्द शुरू कराने की तैयारी है। कहा कि नेताजी हर एक के दिलों से जुड़े हैं। न सिर्फ अखिलेश बल्कि सैफई के हर शख्स की इच्छा है कि यहां पर नेताजी का संग्रहालय बने। म्यूजियम के पास ही एक भव्य प्रतिमा भी नेताजी की लगाई जाएगी। संग्रहालय में उनके कपड़े, सदरी, टोपी, घड़ी, चश्मा, पेन, पुस्तकें, उनसे जुड़ीं तस्वीरें आदि चीजें रखी जाएंगी।

बाबा रामदेव ने भी जताई है कुछ करने की इच्छा
मंगलवार को जब बाबा रामदेव नेताजी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे तो भावुक हो गए। अखिलेश से मिलकर उन्होंने ऐसा कुछ करने की इच्छा जताई थी, जिससे आने वाली पीढ़ी तक नेताजी के कामों से परिचित हो और उन्हें आदर्श अपना आदर्श माने।

योगी भी कह चुके हैं सहयोग की बात
निधन के दिन सैफई में नेताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश सरकार की ओर से पूरे सहयोग की बात कही थी। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से भी नेताजी को लेकर कोई घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed