फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   now plastic notes will be launched by government

अब बदलें जाएंगे छाेटे नाेट, एेसा हाेगा स्वरूप

Sat, 18 Mar 2017 10:10 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
now plastic notes will be launched by government
भारतीय मुद्राएं

500-1000 के पुराने नाेट बदलने के बाद अब वित्त मंत्रालय ने छाेटे नाेटाें काे बदलने की याेजना तैयार की है। खास बात है कि इसका स्वरूप भी बदला जाएगा। मंत्रालय ने इसका खाका तैयार कर अारबीअाई काे दे दिया है। अागे पढ़िए कैसा हाेगा नाेट का स्वरूप...

विज्ञापन

एेसा हाेगा नाेट

now plastic notes will be launched by government
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

दरअसल अब वित्त मंत्रालय जल्द ही देश के पांच स्थानों से प्लास्टिक के नोटों को परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लाएगा। वित्त मंत्रालय की अाेर से इस बाबत अारबीअाई काे बता दिया गया है। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भी यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल का समय तय किया जाना बाकी है। इसके तहत पहले चरण में दस रुपये के प्लास्टिक के नोट चलाए जाएंगे। इन नोटों की उपलब्धता और छपाई के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया गया है।

इनकी उपयोगिता के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बैंक नोटों के विश्वव्यापी प्रचलन की विधियों के अध्ययन के आधार पर दीर्घकाल तक चलन में रहने के कारण प्लास्टिक के नोट को बेहतर विकल्प माना है। इसके अलावा मौजूदा प्रचलन में जारी नोटों को नए सिरे से ठीकठाक करना और प्रकाशन में फाइबर मिश्रण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed