उरई: शराब का सुरूर या कुछ और? बस स्टैंड पर लड़खड़ाता दिखा पुलिसकर्मी, गिरते-पड़ते आया नजर, तमाशबीन बने राहगीर
Orai News: शहर के मुख्य बस स्टैंड पर बुधवार को वर्दी में एक पुलिसकर्मी के लड़खड़ाते और सड़क पर गिरते-पड़ते दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिपाही की पहचान मेडिकल कॉलेज चौकी पर तैनात लबलेश यादव के रूप में हुई है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई जिले में बस स्टैंड पर बुधवार को उस समय लोगों की नजरें एक पुलिसकर्मी पर टिक गईं, जब वह वर्दी में लड़खड़ाता और गिरते-पड़ते नजर आया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। लोग पुलिसकर्मी की हालत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
करीब कुछ सेकंड के वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दे रहा है। वह ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है और लड़खड़ाते हुए सड़क किनारे गिरता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ उसके नशे में होने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। हालांकि, पुलिसकर्मी ने शराब का सेवन किया था या नहीं। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की पहचान सिपाही लबलेश यादव के रूप में बताई जा रही है। वह मेडिकल कॉलेज की चौकी पर तैनात बताया गया है। वहीं, दरोगा विपिन द्विवेदी का नाम भी मामले में सामने आ रहा है। पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी पूरे मामले को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
वर्दी की गरिमा पर उठे सवाल
पुलिसकर्मी के वर्दी में सार्वजनिक स्थान पर इस हालत में दिखाई देने से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के आचरण को लेकर विभाग को गंभीरता से जांच करनी चाहिए।