{"_id":"6ae0654f1620e4fc840b8784","slug":"orai-bloody-clash-between-brothers-over-tying-up-a-cow-sticks-and-clubs-were-used-both-sustained-head-injuries-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: गाय बांधने को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों के फटे सिर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: गाय बांधने को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों के फटे सिर, अस्पताल में भर्ती
Tue, 27 Oct 2026 02:18 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:18 PM IST
सार
Orai News: कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोखले नगर में गाय बांधने के मामूली विवाद में दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुई तकरार इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। हिंसक मारपीट में दोनों भाइयों के सिर फट गए और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाई एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। मारपीट में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर की है। गाय बांधने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने से दोनों भाई घायल हो गए। सिर में चोट लगने के कारण दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन