UP: संसद हमले के उरई से जुड़े तार, दिल्ली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, बताई जा रही है ये वजह
Orai News: अतुल कुलश्रेष्ठ उर्फ बच्चा का जिले में कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है, लेकिन लोगों की मानें तो वह दिन भर किसी न किसी से चैट करता रहता था। वह शहर के एक मार्केट में बनी दुकान पर घंटों बैठकर किसी से चैटिंग करता रहता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में हमले को एक सप्ताह बीत चुका है। पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस हमलावरों के सहयोगियों व उनसे जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। मंगलवार की देर शाम उरई आई दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस एक युवक को अपने साथ ले गई है।
जानकारी पर पता चला है कि युवक की आरोपियों से चैट हो रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में रहने वाले अतुल कुलश्रेष्ठ उर्फ बच्चा को मंगलवार की देर शाम दिल्ली से आई स्पेशल सेट टीम अपने साथ ले गई। परिजनों ने जानकारी करनी चाही, तो उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है।
भगत सिंह फैंस क्लब से जुड़ा हुआ है युवक
परिजनों ने जब जानकारी की तो पता चला कि 13 दिसंबर को संसद भवन में हुए हमले के आरोपियों से उसकी फेसबुक पर चैट पकड़ी गई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह भगत सिंह फैंस क्लब से जुड़ा हुआ है, वह छात्र जीवन से ही शहीदे आजम भगत सिंह की विचारधारा में काम करता आ रहा है।
जिले में नहीं है कोई आपराधिक इतिहास
जिले में वह कवि गोष्ठियों और सभाओं का आयोजन कराता है। जिले में उसका आपराधिक नहीं है, लेकिन चैट करने के चलते संदेह में दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि मंगलवार की देर शाम दिल्ली पुलिस अतुल कुलश्रेष्ठ नाम के युवक को अपने साथ ले गई है।
दिन भर चैट में मशगूल रहता था बच्चा
अतुल कुलश्रेष्ठ उर्फ बच्चा का जिले में कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है, लेकिन लोगों की मानें तो वह दिन भर किसी न किसी से चैट करता रहता था। वह शहर के एक मार्केट में बनी दुकान पर घंटों बैठकर किसी से चैटिंग करता रहता था। पूछने पर भी वह किसी को कुछ नहीं बताता था। फिलहाल पुलिस के पकड़ लेने से उसके परिजन परेशान है। बुधवार को घर पर परिजन नहीं मिले।