फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly man returning from fields drowns in a drain

Jalaun News: खेत से लौट रहे वृद्ध की नाले में डूबने से मौत

Tue, 18 Aug 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Elderly man returning from fields drowns in a drain
फोटो - 02 मृतक वृद्ध के घर बैठे ग्रामीण। संवाद
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में खेत से लौट रहे वृद्ध की नाले में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा निवासी हरकिशन कुशवाहा (75) रविवार शाम खेत देखकर घर लौट रहे थे। दुर्गा मंदिर के पास नाले की पुलिया पर वह कुछ देर बैठे थे। आशंका है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 10 फीट गहरे नाले में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देर रात तक हरकिशन घर नहीं लौटे तो पत्नी रामश्री ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरकिशन के तीन बेटे रामजीवन, सुधीर और अजीत हैं। सुधीर और अजीत नोएडा में मजदूरी करते हैं, जबकि रामजीवन अलग रहता है। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सीओ राजेश कमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हरकिशन के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। आंख के पास का हिस्सा पानी में रहने वाले जीव-जंतुओं से क्षतिग्रस्त प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed