{"_id":"6ab118bb4feedf0ca10484db","slug":"rashid-carrying-reward-of-50-000-and-absconding-for-four-years-in-gang-misdeeds-and-murder-case-arrested-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में चार साल से फरार 50 हजार का इनामी राशिद जालौन में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में चार साल से फरार 50 हजार का इनामी राशिद जालौन में गिरफ्तार
Mon, 21 Sep 2026 05:19 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पनकी क्षेत्र में वर्ष 2022 में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में चार साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी राशिद खान उर्फ शानू उर्फ बड़े लल्लू को एसटीएफ ने सोमवार सुबह जालौन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एट टोल प्लाजा के पास ट्रक से गुजर रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की कानपुर फील्ड यूनिट ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन और 2205 रुपये बरामद हुए।
एसटीएफ के मुताबिक, पनकी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 63/2022 में राशिद वांछित था। उसके खिलाफ दुष्कर्म, लूट, अपहरण, हत्या, साक्ष्य मिटाने और सामूहिक आपराधिक कृत्य की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। मामले में पूर्व में बबलू खान और शमशाद को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि राशिद लगातार फरार था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।