फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satish Mahana reviews census work during morning walk in Kanpur villages

Kanpur: मॉर्निंग वॉक पर निकले सतीश महाना, जनगणना कर्मियों से बोले- राष्ट्रहित का है काम, छूटे न एक भी मकान

Thu, 28 May 2026 01:57 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 28 May 2026 01:57 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरसौल ब्लॉक के फुफवार राजथोक और सुई थोक गांव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
Satish Mahana reviews census work during morning walk in Kanpur villages
जनगणना कर्मियों से बात करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक अलग और जमीनी अंदाज देखने को मिला है। अपने विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर के सरसौल ब्लॉक अंतर्गत फुफवार राजथोक और सुई थोक गांवों में महाना सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने आम जनता के बीच पहुंचकर न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि गांव में चल रहे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दोटूक शब्दों में कहा कि विकास की मुख्यधारा से हर नागरिक को जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

जनगणना कार्य का बारीकी से निरीक्षण, अध्यापिका का बढ़ाया उत्साह

सुबह की सैर के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना फुफवार सुई थोक गांव में पहुंचे, जहां सहायक अध्यापिका रीता सिंह द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण जनगणना कार्य को किया जा रहा था। महाना ने वहां रुककर जनगणना के दस्तावेजों और प्रविष्टियों को बेहद बारीकी से देखा और काम की प्रगति की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए सतीश महाना ने कहा, जनगणना केवल एक सरकारी आंकड़ा नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और देश के भविष्य की योजनाएं तय करने का बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें पूरी शुचिता और ईमानदारी बरती जाए। सभी संबंधित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और दोबारा जांच (क्रॉस-चेक) कर लें कि क्षेत्र का एक भी घर या नागरिक इस सूची में दर्ज होने से छूटने न पाए।

विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच पहुंचे महाना, बिजली-पानी की समस्याओं पर दिए निर्देश

मॉर्निंग वॉक के दौरान अपने चहेते जनप्रशंसित नेता को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीणों का तांता लग गया। विधानसभा अध्यक्ष ने बेहद सादगी से ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी जमीनी दिक्कतें सुनीं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गांव की सड़कों की मरम्मत, नियमित सफाई, जल निकासी और बिजली की ट्रिपिंग जैसी समस्याएं उनके सामने रखीं।

महाना ने मौके से ही संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सर्किल रेट बढ़ने से खिले किसानों के चेहरे

इस दौरान महाराजपुर और फुफुवार सुई थोक क्षेत्र के किसानों ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। दरअसल, क्षेत्र में जमीनों का सर्किल रेट बढ़ने से किसानों की संपत्तियों की कीमत में बड़ा उछाल आया है, जिससे किसान बेहद खुश हैं। किसानों ने इस जनहितैषी फैसले के लिए महाना का आभार व्यक्त किया।

इस विशेष मॉर्निंग वॉक और जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, लक्ष्मी कांत निषाद, रानू शुक्ला, सुमित पांडेय, अजय प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह और योगेंद्र कुशवाहा सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed