फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Toddler drowns in water-filled tub; Ansh had wandered into the bathroom while playing

ह्दयविदारक: पानी से भरे टब में डूबने से मासूम की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया था अंश

Tue, 06 Oct 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 06 Oct 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Toddler drowns in water-filled tub; Ansh had wandered into the bathroom while playing
अंश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी मनीष गुप्ता की पत्नी मोना देवी चार दिन पहले अपने दो बच्चों पांच वर्षीय वंश और दो वर्षीय अंश के साथ मायके रामगंज, कालपी आई थीं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोना घरेलू काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान आंगन में खेल रहा अंश खेलते-खेलते बाथरूम में चला गया और पानी से भरे टब में गिर गया।

विज्ञापन


काफी देर तक अंश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाथरूम में पानी से भरे टब में अंश डूबा मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मनीष गुप्ता दमरास में मुख्य सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed