फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Mud wall suddenly collapses while brushing teeth grandfather and grandson die after buried under debris

उन्नाव: मंजन करते समय अचानक ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बाबा और पौत्र की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 26 Aug 2026 12:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 26 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

Unnao News: सदर कोतवाली क्षेत्र केमसवासी गांव में बुधवार सुबह मंजन कर रहे बाबा और पौत्र अचानक गिरी दीवार के मलबे में दब गए। परिजनों द्वारा दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Unnao Mud wall suddenly collapses while brushing teeth grandfather and grandson die after buried under debris
कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर बाबा और पौत्र की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के मसवासी गांव में बुधवार सुबह कच्ची दीवार के पास खड़े होकर मंजन करते समय दीवार गिर गई। मलबे में बाबा और पौत्र दब गए। परिजन मलबे से निकाल कर दोनों को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मौतों से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के मसवासी का निवासी हंसराम (60) अपने आठ साल के पौत्र आयुष के साथ बुधवार सुबह 10:15 बजे घर के कच्चे हिस्से में खड़ी दीवार के पास बैठकर मंजन कर रहे थे। बारिश के चलते दीवार अचानक दोनों पर गिर गई। घटना में बाबा और पौत्र मलबे में दब गए।

विज्ञापन





शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दीवार गिरने की आवाज सुन दूसरे कमरे से मृतक हंसराम का बेटा सुजीत और अन्य परिजन निकले। दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबे बाबा और पौत्र की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed