सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Shiksha Mitra was shot dead in chest his blood soaked body was found lying on cot

Unnao: शिक्षामित्र की सीने में गोली मारकर हत्या, चारपाई पर पड़ा था खून से लथपथ शव, एसपी बोले- जल्द होगा खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Jan 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: असोहा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में महिला शिक्षामित्र की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति की तहरीर पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Unnao Shiksha Mitra was shot dead in chest his blood soaked body was found lying on cot
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में महिला शिक्षामित्र की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सीने में सामने से दाहिनी और मारी गई। फायर की आवाज सुन परिजनों की नींद खुली तब घटना का पता चला। एसपी, सीओ और एसओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है।

Trending Videos

असोहा थानाक्षेत्र के गोकलपुर गांव निवासी श्रीकांति (39) पत्नी ओमकार रावत गांव के ही स्कूल में करीब 20 साल से शिक्षामित्र थी। घर पर पति और बेटी रिया (13) रहती थी। बड़ा बेटा रौनक अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी कला गांव में रहने वाले नाना के पास रहकर पढ़ाई करता है। बेटी रिया ने बताया कि मां श्री कांति रात एक बजे लघुशंका के लिए उठी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई पर पड़ा हुआ था खून से लथपथ शव
इस दौरान उन्हें गोली मार दी गई। फायर की आवाज सुन जब हम लोग पहुंचे, तो उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। हत्या की सूचना पर पड़ोस में रहने वाले जेठ राजेंद्र भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। रात में ही एसपी जयप्रकाश सिंह, सीओ तेज बहादुर सिंह और एसओ फूल सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच की।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का किसी से कोई विवाद न होने से पुलिस को परिवार के ही किसी सदस्य पर हत्या करने की आशंका है। मृतका का पति खेती करता है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच चल रही है।



पुलिस के सामने बेटी ने बदले दो बार बयान
हत्या की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस के सामने मृतका की बेटी रिया ने दो बार बयान बदले। पहले उसने पुलिस को बताया कि मां बाथरूम से लौट रही थीं, तब सीने में सामने से गोली मारी गई। गोली मारने वाले को उसने भागते हुए देखा। कुछ देर बाद उसने बताया कि फायर की आवाज सुन जब आंखें खोलने का प्रयास किया, तो उससे धुंधलापन दिख रहा था। ऐसा लग रहा था आंखों में कुछ डाल दिया गया हो। इस तरह की बयान बाजी से पुलिस को परिवार के ही किसी सदस्य पर हत्या करने की आशंका है। हर बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed