{"_id":"617638f7d6bcdf0f78536816","slug":"up-election-2022-rajaram-preparing-to-make-his-brother-sp-candidate-siyaram-became-active-from-raniya-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी इलेक्शन 2022: राजाराम अपने भाई को सपा प्रत्याशी बनाने की तैयारी में, रनियां सीट से सक्रिय हुए सियाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इलेक्शन 2022: राजाराम अपने भाई को सपा प्रत्याशी बनाने की तैयारी में, रनियां सीट से सक्रिय हुए सियाराम
Mon, 25 Oct 2021 10:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:33 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ राजाराम पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल अपने भाई सियाराम पाल को रनियां सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। इसी रणनीति के तहत वह सोमवार को रनियां में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इस आयोजन के मुख्य वक्ता भी वह खुद ही हैं।
राजाराम रनियां से कभी विधानसभा चुनाव तो नहीं लड़े, पर दो बार सांसद के रूप में यह उनका कार्य क्षेत्र रहा है। पूर्व सांसद के सपा में शामिल होने के बाद ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि वह रनियां या बिठूर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, उनके भाई सियाराम पाल ने रनियां क्षेत्र से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
अब सम्मेलन के जरिये राजाराम अपने भाई को कार्यकर्ताओं से रूबरू कराएंगे। रनियां सीट से अभी भाजपा की प्रतिभा शुक्ला विधायक हैं। बता दें कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं में राजाराम की पकड़ को देखते हुए इस क्षेत्र में उन्हें सक्रिय किया गया है। रनियां के बाद वह 29 अक्तूबर को बिल्हौर और 30 अक्तूबर को रसूलाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इन आयोजनों में भी राजाराम ही मुख्य वक्ता हैं।