{"_id":"5c78f5d2bdec22738e36c0fd","slug":"violence-near-president-ram-nath-kovind-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति आवास के निकट नशेबाजों ने मचाया उत्पात, भाजपा के मंत्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति आवास के निकट नशेबाजों ने मचाया उत्पात, भाजपा के मंत्री को पीटा
Fri, 01 Mar 2019 02:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर के दयानंद विहार में राष्ट्रपति आवास के निकट बुधवार रात नशेबाजों ने जमकर उत्पात मचाया। भाजपा के प्रदेश मंत्री व कार्यालय प्रभारी देवेश कोरी के समर्थकों से गाली-गलौज और मारपीट की। पथराव कर प्रदेश मंत्री की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी, शीशे तोड़ दिए।
इलाकाई लोगों ने एक हमलावर को दबोचा है। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। प्रदेश मंत्री ने एसएसपी अनंत देव को मामले की जानकारी देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। नशेबाजों का उत्पात देख राष्ट्रपति आवास की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आ गए।

सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति आवास को घेर लिया
सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति आवास को घेर लिया, ताकि नशेबाज किसी तरह से नुकसान न पहुंचा सके। पुलिस अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस उत्पात मचानेे वालों की तेजी से तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि नशेबाजों की पहचान हो सके।
प्रदेश मंत्री देवेश कोरी दयानंद विहार में राष्ट्रपति आवास से पचास मीटर दूर स्थित सेंट्रल पार्क के सामने किराए पर रहते हैं। बुधवार रात वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। रात करीब 10:30 बजे छह-सात युवक वहां स्थित एक दुकान पर पहुंचे। युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे।

शोर सुनकर पार्टी कार्यकर्ता देवेश के घर से निकल आए
शोर सुनकर पार्टी कार्यकर्ता देवेश के घर से निकल आए और नशेबाजों को मना किया। इस पर नशेबाज उनसे भिड़ गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान आसपास के लोग भी आ गए। भीड़ जुटती देख नशेबाजों ने पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं के सूचना देने पर दयानंद विहार चौकी प्रभारी वहां पहुंचे। उनके सामने भी नशेबाज युवक हंगामा करते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और आसपास के लोगों के दौड़ाने पर हमलावर भाग निकले। भीड़ ने पीछा कर एक हमलावर को दबोच लिया। इसी बीच प्रदेश मंत्री के सूचना देने पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद कोतवाली इलाके के सेनापति मोहल्ला निवासी भाजपा कार्यकर्ता गौरव वर्मा की तहरीर पर बलवा, मारपीट, गाली-गलौज धमकी और तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़ा गया आरोपी अरुण चौबे औरैया का रहने वाला है। पूछताछ में कई हमलावरों के नाम व पते मिले हैं, दबिशें दी जा रही हैं।