{"_id":"6a5cdbe30dae051b6f05e333","slug":"young-woman-from-punjab-insists-on-staying-with-boyfriend-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क में रोड़ा: पंजाब से UP पहुंचीं 2 लड़कियां, प्रेमी के घर में एंट्री के बाद सहेली ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में रोड़ा: पंजाब से UP पहुंचीं 2 लड़कियां, प्रेमी के घर में एंट्री के बाद सहेली ने बुलाई पुलिस
Mon, 20 Jul 2026 12:29 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:29 AM IST
सार
Fatehpur News: पंजाब से पुलिस परीक्षा देने की बात कहकर दोनों युवतियां घर से निकली थीं। युवती प्रेमी के घर पहुंची। सहेली ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार दोपहर पंजाब की दो युवतियों एक युवक के घर पहुंच गईं। इसी बीच युवती, युवक (प्रेमी) के साथ रहने की बात कहने लगी। इस पर युवती की सहेली ने पुलिस को सूचना दे दी। पंजाब प्रांत की दो युवतियां रविवार दोपहर अचानक मड़ौली गांव निवासी एक युवक के घर पहुंच गईं। कुछ देर बाद दूसरी युवती ने पुलिस को बुला लिया।
पंजाब की युवती ने बताया कि उसकी सहेली कानपुर में पुलिस का पेपर होने की बात कहकर उसे यहां लेकर आई थी। यहां पहुंचने के बाद वह युवक के घर में रहने की जिद करने लगी। उसने सहेली से वापस चलने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद वह घर से निकलकर पुलिस को सूचना देने पहुंच गई। पुलिस दोनों युवतियों को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
पंजाब की युवती ने बताया कि उसकी सहेली कानपुर में पुलिस का पेपर होने की बात कहकर उसे यहां लेकर आई थी। यहां पहुंचने के बाद वह युवक के घर में रहने की जिद करने लगी। उसने सहेली से वापस चलने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद वह घर से निकलकर पुलिस को सूचना देने पहुंच गई। पुलिस दोनों युवतियों को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
किशनपुर थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि मड़ौली गांव निवासी युवक पहले पंजाब में रहता था। यहां से युवतियों से उसकी दोस्ती हुई थी। युवती पुलिस का पेपर देने आई थी। युवक को भी पंजाब जाना था इसी वजह से युवतियां उसके घर पहुंच गई थीं। युवतियों के परिजन को सूचना दे दी गई है।