फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Claims washed away by the rain... Waterlogged roads, major trouble.

Kaushambi News: बारिश में धुले दावे... सड़कों पर पानी, बड़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Claims washed away by the rain... Waterlogged roads, major trouble.
चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं प्रशासन के दावे भी बारिश में धुल गए हैं। जल निकासी न होने से कहीं सड़कों पर पानी भरा है तो कहीं रास्ता कीचड़ से सना है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। वहीं, बारिश की वजह से कई कच्चे मकान गिर गए। मोगरी कड़ा में तालाब के अतिक्रमण से घरों तक पानी पहुंच रहा है। बारिश ने जल निकासी व्यवस्था के दावों की भी पोल खोल दी है।
विज्ञापन

जुगराजपुर में रास्ता बना तालाब, गांव में पहुंचना मुश्किल

आकांक्षी ब्लॉक कौशाम्बी के जुगराजपुर गांव में बारिश के बाद नवीन स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हुई। ग्रामीण रामजी दुबे, पप्पू गर्ग, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार और देवशरण ने बताया कि बारिश होते ही हर वर्ष यही स्थिति बनती है। कई बार जल निकासी के लिए शिकायत की। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ। बीडीओ सुरेश कुमार राय ने तत्काल जलभराव से निजात दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन

लौगावां में कीचड़ से बच्चों की राह मुश्किल

सरसवां ब्लॉक के लौगावां गांव में करीब 250 मीटर रास्ता वर्षों से खराब है। बारिश के बाद यह कीचड़ से सन गया। इस वजह से बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया। ग्रामीणों ने सीसी रोड बनवाने की मांग की है। सचिव संतोष कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के कार्य के दौरान रास्ता खराब हुआ है। सीसी रोड के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगरी कड़ा में घरों तक पहुंचा पानी, अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

सिराथू विकासखंड के मोगरी कड़ा गांव में कैलहा तालाब में कब्जा कर लिया गया है। इस वजह से बारिश का वहां तक नहीं जा पा रहा है। पानी अब लोगों के घरों में घुस रहा है। मंगलवार को तहसीलदार संजय कुमार दुबे, राजस्व टीम, बीडीओ अभिषेक सिंह और ग्राम विकास अधिकारी ने मौके का जायजा लिया। एडीएम ओम प्रकाश ने अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर बारिश थमने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। बीडीओ ने ग्राम प्रधान से नाला निर्माण की कार्ययोजना मांगी है।
आधा दर्जन कच्चे मकान ढहे

तीन दिन से हो रही बारिश से तहसील क्षेत्र में करीब आधा दर्जन कच्चे मकान गिर गए। औरेनी गांव में माया देवी, हिसामपुर माढो में कामिनी देवी, कैंमा में रामबरन और रामप्रसाद का मकान गिर गया। इसके साथ कई कच्चे मकान बारिश में गिरे हैं।
--
पंप से निकाला जा रहा पानी
सैयद सरावां गांव में बारिश का पानी निकालने के लिए प्रशासन ने पंप की व्यवस्था कराई है। मंगलवार को बीडीओ के निर्देश पर गांव में पंप लगाकर गांव के पानी निकाला। बीडीओ गिरजेश प्रसाद ने बताया कि गांव में जलजमाव को खत्म करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। संवाद
कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी दबा

सिराथू विकासखंड के कैमा गांव में बारिश के चलते चरण सिंह का कच्चा मकान रात में भरभराकर ढह गया। हादसे में घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े और नकदी समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। मामले की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी ने तहसील प्रशासन को भेज दी है।

---
जलभराव वाले गांवों की सूची तैयार करें : बीडीओ

बीडीओ अभिषेक सिंह ने 79 ग्राम पंचायतों के सचिवों से कहा कि तुरंत जल निकासी की व्यवस्था कराएं। कच्चे मकान गिरने वाले परिवारों की सूची एक सप्ताह में तैयार कर उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाएं।

चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

चरवा के सैयद सरांवा गांव में जलजमाव के बाद पनचक्की लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed