फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crowds were seen on the streets as sisters stepped out to tie Rakhis.

Kaushambi News: राखी बांधने निकलीं बहनें तो सड़कों पर दिखी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Crowds were seen on the streets as sisters stepped out to tie Rakhis.
मूरतगंज कस्बे से सैनी , अजुहा, खागा और फतेहपुर के सफर के लिए  रोडवेज बस पर चढ़ती महिलाऐं। संवाद
रक्षाबंधन पर शुक्रवार को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकली बहनों और मायके लौटने वाले परिवारों की भीड़ ने जिले की सड़कों और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया। घर से भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें निकलीं तो सड़कों पर भीड़ दिखी।
विज्ञापन

रोडवेज बसें सुबह से ही यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। सैनी बस स्टॉप पर बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच होड़ मची रही। कई लोगों को जगह नहीं मिली तो उन्होंने यात्रा टाल दी, जबकि कुछ ने टैक्सी का सहारा लिया।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सैनी बस स्टेशन पर आगरा, कानपुर, लीडर रोड, सिविल लाइंस, चारबाग, कन्नौज और हापुड़ समेत विभिन्न डिपो की करीब दो सौ बसों का ठहराव होता है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था के कारण सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। आने-जाने वाली बसों में तिल भर जगह नहीं थी। बस रुकते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरई गांव निवासी सतनारायण ओझा ने बताया कि जरूरी काम से प्रयागराज जाना था, लेकिन बसों में अत्यधिक भीड़ देखकर यात्रा स्थगित करनी पड़ी। सिराथू की सुशीला को भाई को राखी बांधने कानपुर जाना था, लेकिन बस में चढ़ने तक की जगह नहीं मिली। उन्हें टैक्सी से जाना पड़ा। जौनपुर निवासी शिक्षक अमित पाठक भी छुट्टी पर गांव नहीं जा सके।
----
मूरतगंज में भी बसों के लिए मारामारी
मूरतगंज में सैनी, अजुहा, खागा और फतेहपुर जाने वाली बसों में महिलाओं की भीड़ रही। बस आते ही सीट पाने के लिए महिलाएं दौड़कर चढ़ती दिखीं। कई बसों में क्षमता से अधिक यात्री होने से परेशानी हुई।

---प्रमुख बाजारों में भी बढ़ा जाम का झाम

रक्षाबंधन के चलते सरायअकिल, भरवारी, चायल, चरवा, पश्चिमशरीरा, महेवाघाट, सिराथू, मंझनपुर, अजुहा, सैनी, कड़ा और दारानगर समेत प्रमुख बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही। राखी, मिठाई और उपहार खरीदने वालों की भीड़ के कारण कई जगह सड़क किनारे वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित हुआ। बाजारों में जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

--- मुफ्त सफर से बढ़ी भीड़
रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिला यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ। बहनों के मायके जाने और भाइयों के लौटने के कारण जिले में परिवहन व्यवस्था पर पूरे दिन दबाव बना रहा।

मूरतगंज कस्बे से सैनी , अजुहा, खागा और फतेहपुर के सफर के लिए  रोडवेज बस पर चढ़ती महिलाऐं। संवाद

मूरतगंज कस्बे से सैनी , अजुहा, खागा और फतेहपुर के सफर के लिए  रोडवेज बस पर चढ़ती महिलाऐं। संवाद

मूरतगंज कस्बे से सैनी , अजुहा, खागा और फतेहपुर के सफर के लिए  रोडवेज बस पर चढ़ती महिलाऐं। संवाद

मूरतगंज कस्बे से सैनी , अजुहा, खागा और फतेहपुर के सफर के लिए  रोडवेज बस पर चढ़ती महिलाऐं। संवाद

मूरतगंज कस्बे से सैनी , अजुहा, खागा और फतेहपुर के सफर के लिए  रोडवेज बस पर चढ़ती महिलाऐं। संवाद

मूरतगंज कस्बे से सैनी , अजुहा, खागा और फतेहपुर के सफर के लिए  रोडवेज बस पर चढ़ती महिलाऐं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed