फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Land Development Bank... Branch of Chail, located in Prayagraj

Kaushambi News: भूमि विकास बैंक... शाखा चायल की, प्रयागराज में ठिकाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Land Development Bank... Branch of Chail, located in Prayagraj
चंदू तिवारी, किसान नेता टिकैत गुट - फोटो : 1
कौशाम्बी के गठन को वर्षों बीत गए लेकिन चायल तहसील के नाम से संचालित भूमि विकास बैंक की शाखा अब भी प्रयागराज के झलवा से चल रही है। इस वजह से चायल, मूरतगंज और नेवादा ब्लॉक के किसानों को ऋण और कृषि संबंधी सेवाओं का लाभ लेने के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक की 18 शाखाएं क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इनमें मंझनपुर और सिराथू में शाखाएं संचालित हैं, लेकिन चायल में संचालित होने वाली बैंक का ठिकाना झलवा में हैं। इस वजह से तहसील के करीब तीन लाख से अधिक किसानों को प्रयागराज के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

किसानों के साथ महिलाओं को भी मिलता है ऋण
भूमि विकास बैंक से किसानों को खेती-किसानी के साथ भूमि सुधार, कृषि यंत्र, सिंचाई, बागवानी, डेयरी और पशुपालन के लिए ऋण मिलता है। लघु और सीमांत किसानों के लिए ब्याज दर में भी राहत की व्यवस्था है। आसान किस्तों में ऋण चुकाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अब किसान परिवार की महिलाओं, बहू और बेटियों को भी रोजगारपरक गतिविधियों के लिए ऋण दिया जा रहा है। ब्यूटी पार्लर, आटा चक्की, तेल मिल समेत कई छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
वर्जन
चायल शाखा को स्थानांतरित करने के लिए किसानों की तरफ से दी गई शिकायतों पर विभागीय पत्राचार हुआ है। किसी कारण से अभी स्थानांतरण नहीं हो सका। चायल में शाखा खुलने पर एक हजार से अधिक किसान सीधे जुड़ सकते हैं और बैंक का कारोबार भी बढ़ेगा।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक भूमि विकास बैंक
झलवा शाखा को चायल तहसील में स्थानांतरित कराने के लिए कई बार पत्राचार किया गया है। जल्द ही इस मुद्दे को शासन स्तर पर उठाया जाएगा। - शिव मोहन मौर्या, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक प्रयागराज
- किसानों की सुविधा के लिए शाखा को चायल में स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। अधिकारियों से लेकर शासन तक पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। चंदू तिवारी, किसान नेता, भाकियू टिकैत

चायल तहसील में बैंक की शाखा न होने से किसानों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। यदि इस बैंक की शाखा को चायल तहसील क्षेत्र में स्थानांतरित नहीं किया जाता तो किसान आंदोलन पर मजबूर होंगे। - बृजेश तिवारी, किसान नेता, अराजनैतिक गुट

चंदू तिवारी, किसान नेता टिकैत गुट

चंदू तिवारी, किसान नेता टिकैत गुट- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed