फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tonga driver killed after being hit by a 'Chhota Hathi' (mini-truck); accident occurred at Tewa Market

Kaushambi : छोटा हाथी की टक्कर से से तांगेवाले की मौत, टेवा बाजार में हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 05 Aug 2026 11:51 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 11:51 AM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवा बाजार के पास मंगलवार की रात मालवाहक (छोटा हाथी) की टक्कर से तांगेवाले की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की पूरा तांगा भी छिन्न भिन्न हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Tonga driver killed after being hit by a 'Chhota Hathi' (mini-truck); accident occurred at Tewa Market
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवा बाजार के पास मंगलवार की रात मालवाहक (छोटा हाथी) की टक्कर से तांगेवाले की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की पूरा तांगा भी छिन्न भिन्न हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


पुलिस चौकी टेवां के उमरा मजरा भरसवां गांव निवासी किशोरी लाल पुत्र रंगई  तांगा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की शाम को करीब सात बजे टेवां बाजार से तांगे पर दरवाजा लादकर ले जा रहा था  वह जैसे ही राम वन गमन मार्ग पर एसबीआई के पास पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहा चार पहिया वाहन छोटा हाथी ने जोरदार टक्कर मार दी। किशोरी लाल टक्कर लगने से गाड़ी के नीचे आ गया। तांगा भी छिन्न-भिन्न हो गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल होने पर आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी इलाज के लिए भिजवा दिए। देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी लाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी लाल के चार लड़का, दो लड़की है जिसमें चार बच्चों की शादी हो चुकी है। एक लड़की 18 वर्ष, छोटा बेटा 16 वर्ष पर आश्रित थे। छोटी बेटी की शादी की चर्चा चल रही थी। पत्नी जमुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed