{"_id":"6a84ac9ac38a1db29406ddb8","slug":"woman-crushed-to-death-after-wall-collapses-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-146658-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
मृतका लक्ष्मी देवी की फाइल फोटो
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवारा गांव में मंगलवार सुबह कच्चा दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में दबकर लक्ष्मी देवी (50) की मौत हो गई। हादसे में पांच बकरियां भी दब गईं, जिनमें चार को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलवारा निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी लालू लोधी सुबह जानवरों को चारा देने पशुबाड़े के अंदर गई थीं। इसी दौरान कच्ची दीवार अचानक गिर गई और वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक बीघे खेत के सहारे परिवार
परिजनों ने बताया कि मृतका लक्ष्मी देवी के पति के पास करीब एक बीघा खेत है। खेती और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण होता है। परिवार में चार बेटे धनराज, धर्मराज, गुड्डू और पंचू व बेटी सरिता है। धनराज और धर्मराज की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे और बेटी अविवाहित हैं। लालू लोधी के अनुसार, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परिवार को अब तक किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला।

मृतका लक्ष्मी देवी की फाइल फोटो- फोटो : 1
विज्ञापन