फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A mega job fair will be held in Kaptanganj on the 31st.

Kushinagar News: 31 को कप्तानगंज में वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन

Fri, 30 Oct 2026 06:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
A mega job fair will be held in Kaptanganj on the 31st.
हाईस्कूल से स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका, 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


पडरौना। जिला सेवायोजन और मॉडल कॅरिअर सेंटर की ओर से 31 अक्तूबर को कप्तानगंज के जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 20 से 25 कंपनियां विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता और रुचि के अनुसार संबंधित कंपनियों के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि मेले में आने-जाने के लिए यात्रा व्यय भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed