फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CM Yogi said – Kushinagar is making new records.picture will change with the agricultural university, airport

UP: सीएम योगी बोले- कुशीनगर बना रहा नए कीर्तिमान, कृषि विवि, एयरपोर्ट और एक्सप्रेस-वे से बदल जाएगी तस्वीर

Tue, 02 Jun 2026 03:46 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 03:46 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा, सरकार विश्वविद्यालय में इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है। स्थायी परिसर का निर्माण पूरा होने तक अस्थायी व्यवस्था के तहत किराए के भवन में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों का समय व्यर्थ न हो और विश्वविद्यालय का लाभ जल्द से जल्द क्षेत्र को मिल सके।

विज्ञापन
CM Yogi said – Kushinagar is making new records.picture will change with the agricultural university, airport
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निर्माणाधीन गौतमबुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह विश्वविद्यालय पूर्वांचल के किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की तैयारी चल रही है और शुरुआती दो-तीन माह के लिए किराए के भवन में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। निरीक्षण के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल कृषि प्रधान क्षेत्र है।
विज्ञापन

यहां के किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती और कृषि अनुसंधान का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। इससे खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी और किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

कहा कि कृषि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह कृषि अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास का प्रमुख संस्थान बनेगा। यहां होने वाले शोधों का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

यह संस्थान आने वाले समय में अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार विश्वविद्यालय में इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है। स्थायी परिसर का निर्माण पूरा होने तक अस्थायी व्यवस्था के तहत किराए के भवन में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों का समय व्यर्थ न हो और विश्वविद्यालय का लाभ जल्द से जल्द क्षेत्र को मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में विकास की नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। पहले जहां अराजकता और अव्यवस्था की चर्चा होती थी, वहीं आज कुशीनगर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और उपद्रव की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि जिले में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। नए-नए राजमार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई पहचान देगा। इसके साथ ही नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर परियोजना से पडरौना से वाराणसी सहित अन्य प्रमुख शहरों की दूरी और यात्रा समय में कमी आएगी, जिससे व्यापार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर को पहले ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिल चुकी है। इससे पर्यटन, व्यापार और निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। आने वाले समय में यहां फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना भी की जाएगी, जिससे कृषि उत्पादों को स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन मिलेगा और किसानों के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि कृषि विश्वविद्यालय, बेहतर सड़क संपर्क, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और औद्योगिक निवेश की योजनाएं मिलकर कुशीनगर को पूर्वांचल के विकास का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद विजय कुमार दुबे, सांसद एवं सीने स्टार रवि किशन, विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed