सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   During a special yoga and meditation session, police personnel were given the mantra for staying healthy.

Kushinagar News: विशेष योग व ध्यान सत्र में पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रहने का दिया मंत्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
During a special yoga and meditation session, police personnel were given the mantra for staying healthy.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में मंगलवार को पुलिसकर्मियों के लिए विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों को वर्तमान परिवेश में ड्यूटी के दौरान अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या का सामना करना पड़ता है, जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता है। मानसिक तनाव को कम करने तथा शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने एवं कार्यक्षमता एवं निर्णय क्षमता में वृद्धि करने के लिए पुलिस कर्मियों को मंत्र दिया गया।
Trending Videos

योग विशेषज्ञ सीताराम बाबा की टीम व हार्ट फुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनंद कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, मनीष राय ने वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तरीके से योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया। सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्ति के प्रभावी उपाय एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने की विधियां व विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान की सरल एवं उपयोगी तकनीक से मानसिक शांति एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही कार्य के प्रति एकाग्रता बढ़ती है तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इसके अलावा शारीरिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है। आरआई रामबली यादव ने बताया कि पुलिस कर्मियों के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल उनका मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि वे अपनी ड्यूटी को और अधिक दक्षता एवं ऊर्जा के साथ निभा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed