सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Suja's Gang Becomes Active After History-Sheeter Councilor Goes to Jail

Kushinagar News: हिस्ट्रीशीटर सभासद के जेल जाने के बाद सक्रिय हुआ सूजा का गिरोह

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Suja's Gang Becomes Active After History-Sheeter Councilor Goes to Jail
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में कप्तानगंज कस्बे के हिस्ट्रीशीटर सभासद संजय पटेल के सलाखों के पीछे पहुंचते ही इलाके में सूजा पठान के गिरोह ने अपनी धमक बढ़ा दी थी। यह बात सूजा पठान व उसके गिरोह के सदस्यों ने बीते सोमवार की रात करीब 11 बजे वार्ड नंबर तीन किसान चौक के सभासद मोहम्मद आरिफ के घर पर तीन और विक्की मद्धेशिया के घर पर दो राउंड फायरिंग कर साबित कर दी।
Trending Videos

आपसी वर्चस्व की जंग में बीते 12 जनवरी की रात में कस्बे के मंगल बाजार वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर निवासी हिस्ट्रीशीटर सूजा पठान के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। मामले में सूजा पठान के पिता मुस्ताक की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद पुलिस ने कस्बे के रहने वाले अवतार पांडेय, आकाश गिरी, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी शिवशक्ति उपाध्याय को घुघली मार्ग पर डीसीएफ चौक से गिरफ्तार कर लिया गया था। ये तीनों हिस्ट्रीशीटर सभासद संजय पटेल के गैंग में काम करते थे। सूजा पठान के घर हुए फायरिंग की वारदात के बाद फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सभासद संजय पटेल की गिरफ्तारी के लिए काफी कोशिश की लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार करने के लिए कई हथकंडे अपनाए लेकिन वह वह गिरफ्तार होने की जगह बीते मार्च कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। यही नहीं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सभासद समेत आठ आरोपियों पर के बैंक खाते भी फ्रीज किए थे। जिसमें संजय पटेल, राहुल पासवान उर्फ ऋषि पासवान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आरिफ, आकाश गिरी, अवतार पांडेय, सुग्रीव खरवार व आदित्य उर्फ छोटू के खाते में जमा राशि फ्रीज की गई थी। पुलिस ने संजय पटेल पर 25 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद के घर फायरिंग में दो गिरफ्तार, एक फरार
सभासद मोहम्मद आरिफ और विक्की मद्धेशिया के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी वार्ड नंबर 11 मंगल बाजार निवासी सूजा पठान को मंगलवार शाम करीब 7 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी बभनौली निवासी आदित्य साहनी को मंगलवार रात करीब 12:30 बजे हसनगंज भिवरा के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। तीसरे आरोपी सुजीत रावत की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि सुजीत रावत को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सभासद के घर पर हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे तीसरे आरोपी सुजीत रावत को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बहुत जल्द वह भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कुंदन सिंह, सीओ, कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed