{"_id":"69dab218d29a6e2db6030938","slug":"friends-conducted-the-reconnaissance-chhotelal-scorched-lives-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-1287188-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दोस्तों ने की रेकी, छोटेलाल ने झुलसा दीं जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दोस्तों ने की रेकी, छोटेलाल ने झुलसा दीं जिंदगियां
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन इमिलिया टोला में एसिड से किए गए हमले में घायल लिलावती देवी की मेड
विज्ञापन
पडरौना। तेजाब फेंकने के आरोपी छोटेलाल खरवार, दोस्त अनुज कुशवाहा और विवेक एक साथ रामकोला में किराए के मकान में रहते थे। वहीं पर छोटेलाल खरवार के रिश्तेदार की चाय की दुकान थी। तीनों युवकों ने अपने मकान मालिक को बताया था कि वे एक निजी बैंक में काम करते हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। अनुज और विवेक घर के पास बाइक लेकर खड़े थे और छोटेलाल तेजाब से भरा बोतल लेकर छत पर चढ़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सीढ़ी के रास्ते छत पर आया और नीचे कूद गया। इसके बाद तीनों बाइक से वहां से भाग निकले। इन दिनों काजल से बात करने वाले युवक जुगनू का फंसाना चाहा, लेकिन पुलिस के हाथ लगे साक्ष्य के चलते असली आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए और निर्दोष बच गया।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कंठी छपरा गांव का छोटेलाल खरवार करीब तीन साल पूर्व अपने गांव के पास किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। उसकी लोगों ने धुनाई भी की थी। इसके बाद वह घर नहीं रहता था। सिर्फ त्योहार या जरूरत पड़ने पर जाता था। रामकोला और पडरौना में किराए के मकान में रहता था। घर वाले भी इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताते थे। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद छोटेलाल खरवार के परिजन घर में ताला बंद कर भाग गए हैं। काजल के परिजन उसकी शादी तय करने का प्रयास कर रहे थे। काजल भी छोटेलाल से बात नहीं कर रही थी। इससे छोटेलाल बौखलाया था और उसकी जान ले ली।
-
जनवरी में घर वालों को हुई थी जानकारी
पुलिस की जांच में पता चला कि जनवरी 2026 में काजल के गांव छोटेलाल गया था। इस दौरान लोगोंं ने दोनों को देख लिया था। लोगों ने दौड़ाया तो छोटेलाल का मोबाइल गिर गया। इससे काजल के घर वालों को पता चल गया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा है। घर वालों की सख्ती के बाद काजल छोटेलाल से बात नहीं कर रही थी। इससे वह नाराज चल रहा था। आरोपी ने काजल से मिलने का कई बार प्रयास किया, लेकिन घर वालों की पहरेदारी के चलते काजल नहीं मिल पा रही थी।
-
तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पुलिस ने तीसरे आरोपी विवेक कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार, उसके दोस्त अनुज कुशवाहा और विवेक कुशवाहा को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शनिवार को भी थाने पर पूरे दिन सीओ जमे रहे और गांव में पुलिस का आना-जाना लगा रहा। प्रभुनाथ ने बताया कि काजल के रिश्ते की बात चल रही थी। शुक्रवार को उसे देखने के लिए रिश्तेदार आने वाले थे, लेकिन मनबढ़ों ने उसकी हत्या ही कर दी।
-
दूसरे युवकों को फंसाना चाहते थे आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी छोटेलाल खरवार ने बताया जनवरी से काजल उससे बात नहीं करती थी। बात करने के लिए उसने कई बार प्रयास किया था। इन दिनों दूसरे दो युवकों से बात करती थी। इसके लिए मैंने कई बार मना किया था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसलिए साजिशन वारदात को अंजाम दिया कि जिन युवकों से वह बात कर रही है वे युवक फंस जाएंगे, लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच में आरोपियों का शातिर दिमाग फेल हो गया।
-
तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी छोटेलाल और युवती के बीच पहले बात होती थी। इन दिनों बंद थी। इससे नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया था। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
Trending Videos