सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   KCA reached the finals after defeating Ramkola

Kushinagar News: रामकोला को हराकर केसीए फाइनल में पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
KCA reached the finals after defeating Ramkola
विज्ञापन
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 केसीए पुलवी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच शनिवार को केसीए क्रिकेट एकेडमी और रामकोला एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में केसीए एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामकोला को 115 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर केसीए क्रिकेट एकेडमी के कप्तान शुभम कुशवाहा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
Trending Videos

केसीए टीम ने निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभम कुशवाहा ने 76 गेंदों में तीन छक्के और 13 चौकों की मदद से शानदार शतक जमाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट बैट्समैन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामकोला एकेडमी की टीम कप्तान प्रतियूष मद्धेशिया के नेतृत्व में 18.3 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। केसीए की ओर से सत्यप्रकाश तिवारी ने गेंदबाजी करते हुए 5.3 ओवर में 15 रन देकर छह विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में निर्णायक के रूप में विकास सिंह और परवेज अंसारी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed