{"_id":"6af37d02f948c4e847018726","slug":"nine-children-scorched-by-sparks-from-firecrackers-admitted-to-the-medical-colleges-burn-ward-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172028-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पटाखों की चिंगारी से झुलसे नौ बच्चे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पटाखों की चिंगारी से झुलसे नौ बच्चे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती
विज्ञापन
पडरौना। दिवाली पर पटाखे फोड़ते समय चिंगारी की चपेट में आने से कई बच्चे झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दिवाली पर पटाखों और आग से होने वाली घटनाओं की आशंका को देखते हुए बर्न वार्ड के अलावा छह अतिरिक्त बेड भी तैयार कराए थे।
मंगलवार को अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक, बर्न वार्ड में कुल नौ मरीज भर्ती थे। इनमें रविवार को तीन और सोमवार को छह मरीज झुलसने के बाद भर्ती कराए गए थे। सभी का उपचार चल रहा है। साखोपार निवासी 10 वर्षीय हैपी शर्मा, करहिया हजारी पट्टी निवासी सात वर्षीय किशन, रामकोला क्षेत्र के पपऊर निवासी तीन वर्षीय रागिनी प्रजापति और सिसवा मठिया निवासी ढाई वर्षीय सुंदरिया समेत अन्य झुलसे मरीज बर्न वार्ड और अतिरिक्त वार्ड में भर्ती थे।
भर्ती बच्चों के जले हुए हिस्सों पर दवाओं का लेप लगाया गया था। वहीं, कुछ बच्चों के अभिभावकों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बच्चों के जले हुए हिस्सों पर दवा लगाकर छोड़ दिया गया है। सुबह से कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया और न ही उचित देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बर्न वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों के उपचार की स्थिति देखी है। तैनात सर्जन को सभी झुलसे बच्चों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनके घाव जल्द ठीक हो सकें।