{"_id":"698255b7b41ebf6ec5028ae0","slug":"patients-crowd-for-ultrasound-advised-to-come-after-three-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154045-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों भीड़, तीन दिन बाद आने की दी जा रही सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों भीड़, तीन दिन बाद आने की दी जा रही सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में अल्ट्रासाउंड की सुविधा केवल मेडिकल कॉलेज तक सीमित होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रति दिन बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लगातार भीड़ बनी हुई है। इसके चलते तीन दिन का समय अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को दिया जा रहा है।
सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग जाती है। क्षमता से अधिक मरीज पहुंचने के कारण डॉक्टरों की ओर कई मरीजों को तीन दिन बाद आने की सलाह देकर लौटा दिया जा रहा है। इससे दूर-दराज से आए मरीजों और तीमारदारों को बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का कहना है कि जिले में अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से मजबूरी में मेडिकल कॉलेज ही आना पड़ता है।
बार-बार तारीख मिलने से समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है, जबकि गंभीर मरीजों को समय पर जांच न मिलने से इलाज भी प्रभावित हो रहा है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से जिले के अन्य अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है, ताकि मेडिकल कॉलेज पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सके और मरीजों को राहत मिल सके। जिले में किसी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि मरीजों की भीड़ अधिक हो रही है, इसके चलते समय दिया जा रहा होगा। इसमें सुधार कराया जाएगा।
Trending Videos