{"_id":"60c8efd88ebc3e32b91fb06d","slug":"peace-budha-kushinagar-news-gkp3982379200","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘युद्ध नहीं बुद्ध के विचारों से आएगी विश्व में शांति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘युद्ध नहीं बुद्ध के विचारों से आएगी विश्व में शांति’
विज्ञापन

म्यांमार बुद्ध विहार से जुड़े टीके राय के संबोधन को कई देशों में सुनाया जाएगा
इंग्लैड की एक संस्था ने शांति, करुणा व मैत्री पर उनका 10 मिनट का भाषण किया रिकार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। शांति, मैत्री व करुणा के संबंध में कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार से जुड़े टीके राय का 10 मिनट का संबोधन रिकार्ड किया गया। इसे इंग्लैंड की सामाजिक और धार्मिक संस्था वन सोल लिमिटेड द्वारा रिकार्ड किया है। संस्था इस विचार को विभिन्न देशों में प्रसारित करेगी। टीके राय ने अपने संबोधन में कहा है कि युद्ध नहीं बुद्ध के विचारों से दुनिया में शांति आएगी।
रिकार्ड कराए अपने ऑनलाइन संबोधन में टीके राय ने कहा कि विश्व में आपात काल जैसे हालात है। इससे उबरने के लिए वेद व त्रिपिटक में लिखे गए सिद्धांतों का अनुपालन करना होगा। योग और विपश्यना से मानव मन को उच्च चेतना के स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। इसके प्रयोग से स्वत: शांति विकसित होगी। मैत्री, करुणा व शांति की भावना उत्पन्न होती है। भगवान बुद्ध व स्वामी विवेकानंद के उपदेशों का अनुपालन करने से ही मैत्री व शांति की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि मां प्रथम गुुरु है, उसका विश्व समुदाय के लोगों को आदर व सम्मान करने की जरूरत है। अस्त्र-शस्त्र व युद्ध से शांति की स्थापना नहीं होगी। इसके लिए विभिन्न धम्म गुुरुओं की ओर से बताए गए उपदेशों व सिद्धांतों को जीवन व व्यवहार में उतारने पर शांति, करुणा, मैत्री व सद्भाव विकसित होगा।
विज्ञापन
Trending Videos