फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protest held against the selection of the ration dealer.

Kushinagar News: कोटेदार के चयन के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Protest held against the selection of the ration dealer.
पिपरा बाजार। विशुनपुरा ब्लाक के सरपतही खुर्द गांव में सरकारी राशन की दुकान का चयन बृहस्पतिवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। दूसरी बार हुए चुनाव में भी व्यास गौतम निर्विरोध कोटेदार चुने गए। चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। सदर एसडीएम से दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी पीआरडी बीओ आदर्श कुमार, एडीओ सुनील सिंह और सचिव शंभू यादव की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय परिसर में चुनाव कराया गया। व्यास गौतम निर्विरोध कोटेदार चुने गए। ग्रामीणों की एक टोली पंचायत भवन पर चुनाव के उम्मीद में थी।
विज्ञापन

टोली में शामिल ग्रामीणों के मुताबिक प्रधान और अधिकारियों की मिलीभगत से विद्यालय परिसर में चुनाव कराया जाता है, जबकि पंचायत भवन में होना चाहिए। इसको लेकर पंचायत भवन विरोध-प्रदर्शन हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। चुनाव प्रक्रिया के विरोधी एसडीएम से मिले और नए सिरे से चुनाव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में चुनाव कराए जाने के सवाल पर गांव के एक पक्ष ने बताया कि पंचायत भवन हाईवे के करीब है। यहां बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना सुरक्षित नहीं जबकि विद्यालय परिसर में काफी जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed