फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Writer from Fazilnagar receives 'Gaurav Samman' (Honor Award)

Kushinagar News: फाजिलनगर निवासी साहित्यकार को मिला गौरव सम्मान

Fri, 30 Oct 2026 06:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Writer from Fazilnagar receives 'Gaurav Samman' (Honor Award)
फाजिलनगर। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था अग्रहार के अध्यक्ष और फाजिलनगर निवासी साहित्यकार व कवि सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि सम्मेलन में साहित्य संचय हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका पर शोध आलेख प्रस्तुत करने और उत्कृष्ट कविता पाठ के लिए दिया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि रॉयल थिम्फू कॉलेज, भूटान के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव मेहता और प्रोफेसर सोनल मेहता तथा साहित्य संचय शोध संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा कवि-कवयित्रियों ने भाग लिया।इस अवसर पर उनके सोलहवें कविता संग्रह ‘कविता कलश’ का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में साहित्य संचय शोध संस्थान, दिल्ली के सचिव डॉ. हीरेन्द्र गौतम, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. कुसुम लता मलिक, प्रो. मंजू रानी, ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के प्रो. ललित कुमार सिंह, कर्नाटक विश्वविद्यालय के प्रो. मुदनार दत्ता, फरीदाबाद की प्रो. प्रतिभा चौहान, प्रो. तृप्ति जोशी, प्रो. कोमल चुग, प्रो. सलमा जमाल, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र और डॉ. राम लखन वर्मा आदि उपस्थित रहे। उनके इस उपलब्धि पर डॉ. उमाकांत राय, डॉ. रामदरश राय, डॉ. इंद्रजीत मिश्र, मनंजय तिवारी, डॉ. विवेक कुमार पाण्डेय लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed