{"_id":"6a21eb1df5901a96d1002c8f","slug":"youths-body-found-hanging-from-tree-in-hata-police-launch-investigation-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-161102-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुकरौली। अंबेडकर नगर वार्ड संख्या 10 के शिवम चौहान का संदिग्ध हालात में शीशम के पेड़ से शव लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
शिवम चौहान 20 वर्ष कर्नाटक में टाइल्स लगाने का काम करता था। वह करीब एक माह पहले ही घर लौटा था। शिवम अविवाहित था और परिवार में सबसे बड़ा पुत्र था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह परिजन और अन्य लोग उसकी खोजबीन करते हुए हाटा से करीब एक किलोमीटर दक्षिण स्थित देवरिया मोड़ के पास पहुंचे। वहां एक खेत में शीशम के पेड़ से युवक का शव बेल्ट के फंदे से लटका मिला। संवाद
Trending Videos