सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youths will get the opportunity to undergo training at top companies.

Kushinagar News: युवाओं को शीर्ष कंपनियों में प्रशिक्षण का मिलेगा माैका

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youths will get the opportunity to undergo training at top companies.
विज्ञापन
पडरौना। जिले के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की तरफ से संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण के लिए 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक, डिप्लोमा धारक, आईटीआई, इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल उत्तीर्ण युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि इस योजना के तहत चयनित युवाओं को देश के विभिन्न क्षेत्रों की 500 शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। यह इंटर्नशिप 19 विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध होगी, जिससे युवाओं को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इससे उनके कौशल विकास में सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप अवधि के दौरान प्रति माह न्यूनतम 9,000 की वित्तीय सहायता एक वर्ष तक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यभार ग्रहण करने 6,000 की एकमुश्त अनुदान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पीएम इंटर्नशिप डॉट एमसीए डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर पोर्टल स्वतः बायोडाटा तैयार करेगा। इसके बाद संबंधित कंपनियां अपने मानदंड एवं प्रक्रिया के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर इंटर्नशिप के लिए ऑफर प्रदान करेंगी।
प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के जरिये युवा अपनी कार्य क्षमता के के साथ ही नए-नए काैशल सीख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed