सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tractor-trolley loaded with bricks overturned in a ditch, killing a teenager

Lakhimpur Kheri News: खाई में पलटी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबने से किशोर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with bricks overturned in a ditch, killing a teenager
विज्ञापन
पसगवां। भट्ठे से ईंटें लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली एक ट्रक से टक्कर के बाद खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक अबीर (25) निवासी भारतपुरवा और मोनू (13) निवासी बद्दापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए शाहजहांपुर रेफर किया गया, जहां मोनू को मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos

ग्राम बद्दापुर स्थित टंडन ब्रिक फील्ड से ईंटें लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली शाहजहांपुर की ओर जा रही थी। जंगबहादुरगंज से करीब दो किलोमीटर दूर बाइपास के पश्चिमी छोर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 10 फुट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली में चालक के अलावा तीन मजदूर सवार थे। पलटने से चालक अबीर और मजदूर मोनू नीचे दब गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों को निकालकर सीएचसी पसगवां भेजा, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मोनू ने दम तोड़ दिया।
-----------------
बोलेरो की टक्कर से छात्र घायल
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार छात्र अरमानस कुमार पुत्र ध्रुव कुमार निवासी बेहननपुरवा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया भेजा गया। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे अरमानस साइकिल से बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में एडमिशन फाॅर्म लेने जा रहा था। सहकारी गन्ना समिति के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर दूर जा गिरा और घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने भागने का प्रयास कर रही बोलेरो को पकड़ लिया। घायल छात्र को एंबुलेंस से सीएचसी पलिया भेजा गया। संवाद
---
पांच मार्च की दुर्घटना में मृत व्यक्ति की हुई शिनाख्त
केशवापुर। नेशनल हाईवे-730 पर गांव खम्हौल स्थित पेट्रोल पंप के सामने पांच मार्च को सड़क दुर्घटना में मृत मिले व्यक्ति की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान सत्येंद्र मिश्र उर्फ टिंकू पुत्र अंबिका दत्त निवासी वैदा खेड़ा थाना हैदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सत्येंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। वह घर पर अकेले रहते थे और स्वयं ही खाना बनाकर खाते थे। बताया गया है कि करीब दस वर्षों से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मृतक के छोटे भाई शैलेंद्र मिश्र ने उनकी पहचान की। शैलेंद्र नौ मार्च को अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने मदारपुर गए थे। घर लौटने पर सत्येंद्र के न मिलने पर वह 12 मार्च को थाना हैदराबाद में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पांच मार्च को हुई दुर्घटना की जानकारी दी। संवाद
---
पिकअप में कार की टक्कर, चालक घायल
खमरिया। ऐरा गांव निवासी पंकज कुमार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहले सीएचसी खमरिया ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्राम ऐरा निवासी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ मार्च की रात करीब नौ बजे उनके बड़े भाई पंकज कुमार पिकअप लेकर मूसेपुर गए थे। वह सड़क किनारे पिकअप खड़ी कर पास के नल से पानी भर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप और पंकज कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी खमरिया ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज शिव अस्पताल, लखीमपुर खीरी में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed