{"_id":"69b6f84618a459c86a0856bf","slug":"advance-gas-storage-puts-pressure-on-supply-system-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170463-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एडवांस गैस भंडारण से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एडवांस गैस भंडारण से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
जाकिर अली
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गैस की किल्लत की अफवाह के बीच बड़ी संख्या में उपभोक्ता एडवांस बुकिंग कर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। जरूरत से ज्यादा गैस भंडारण की इस प्रवृत्ति से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है और एजेंसियों पर भीड़ कम नहीं हो रही।
कई ऐसे उपभोक्ता भी लाइन में लगे दिखाई दे रहे हैं, जिनके घरों में पहले से गैस मौजूद है, लेकिन संभावित कमी के डर से वे अतिरिक्त सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। एजेंसियों पर भीड़ के कारण वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह पर्ची सिस्टम लागू करना पड़ा। रविवार को पड़ताल में एक बार में करीब 300 पर्चियां जारी की गईं और उपभोक्ताओं से नंबर के अनुसार गैस लेने की अपील की गई।
गैस बुकिंग को लेकर कुछ राहत भी मिली है। एचपी गैस के उपभोक्ताओं की पांच दिन बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो सकी। मोहल्ला बहादुरनगर निवासी नीता श्रीवास्तव ने बताया कि कई दिनों से प्रयास करने के बाद रविवार को गैस बुक हो सकी। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि इंडेन गैस की बुकिंग भी अब शुरू हो गई है।
भारत गैस एजेंसी संचालक अतुल जायसवाल ने बताया कि काॅमर्शियल सिलिंडर पर छूट हटने की चर्चा जरूर है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है। आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -कालाबाजारी की आशंका से इन्कार-- --
पलियाकलां। क्षेत्र में भी गैस को लेकर अफवाह का असर साफ दिखाई दे रहा है। पलिया-दुधवा मार्ग स्थित करुणा गैस एजेंसी के संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां 40 से 50 सिलिंडर की बुकिंग होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 100 से 150 तक पहुंच गई है। हालांकि, उन्होंने कालाबाजारी की बात से इनकार किया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
-- -सर्वर पर पड़ रहा दबाव-- -
गोला गोकर्णनाथ। गैस एजेंसी संचालक अतुल अग्रवाल ने बताया कि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन अचानक बढ़ी बुकिंग से सर्वर पर दबाव पड़ रहा है। इससे ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है और डिलीवरी में देरी हो रही है। नगर क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन का बुकिंग अंतराल लागू है। उपभोक्ता सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तीन महीने से सिलिंडर नहीं लिया है। अब ऑटोमेटिक बुकिंग दिखा रहा है। इसके चलते बुकिंग नहीं हो पा रही है। संवाद
-- --
गैस का सिलिंडर लेने के लिए चार-पांच घंटे लाइन में लगना पड़ता है। घर में गैस खत्म होने वाली है। समय पर गैस नहीं मिली तो भोजन बनाना मुश्किल हो जाएगा।
-जाकिर अली, महाराजनगर
-- -
पहले बुकिंग करते ही सिलिंडर मिल जाता था, अब लाइन में लगना पड़ रहा है। सिलिंडर लेने के लिए काम छोड़कर एजेंसी आना पड़ता है।
-प्रहलाद, राजापुर
-- -- -- -- --
अधिकारियों का दावा : पर्याप्त है गैस का स्टॉक
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जिले को प्रतिदिन करीब 16 हजार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति मिल रही है। इनमें से औसतन 12 से 13 हजार सिलिंडरों का रोजाना वितरण किया जा रहा है। शनिवार के आंकड़ों के अनुसार जिले को 15,901 सिलिंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 13,960 का वितरण किया गया। वर्तमान में जिले में 25,734 सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले को लगातार गैस सिलिंडर मिल रहे हैं और आपूर्ति पर्याप्त है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के 72 घंटे के भीतर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सर्वर की समस्या के कारण दिक्कत हुई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है।
Trending Videos