{"_id":"69b451a9cd15c6a54b02c0db","slug":"allegations-of-assault-and-casteist-abuses-at-tilak-ceremony-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170322-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिलक समारोह में मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिलक समारोह में मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के गांव भिड़ौरी में तिलक समारोह के दौरान विवाद हो गया। पीड़िता रेनू की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेनू के अनुसार, मंगलवार सुबह उनके पति सर्वेश और पुत्र अमन गांव के ही जीवन प्रजापति के घर तिलक समारोह में गए थे। वहां मौजूद कृष्णा अवस्थी, शिवम अवस्थी, सुभाष अवस्थी, कृष्णा व सुभाष की पत्नी व बहन, कुलदीप राणा और मनोज चौहान समेत अन्य लोगों ने धक्का-मुक्की कर विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि सर्वेश के विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और जबरन उठाकर कृष्णा अवस्थी के घर ले जाया गया। रेनू ने आरोप लगाया कि उन्हें भी गिराकर गले पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश की गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों को बचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos