{"_id":"6a3d6e53a38fd5a9610e345f","slug":"another-car-collided-with-a-parked-car-and-overturned-injuring-the-driver-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-178369-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खड़ी कार से टकराकर पलटी दूसरी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खड़ी कार से टकराकर पलटी दूसरी कार, चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज मार्ग पर बुधवार को आधी रात बजाज एजेंसी के सामने अलीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। रात का समय होने से बड़ा हादसा बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैंठिया निवासी जगदीश प्रसाद की कार सड़क किनारे खड़ी थी। रात करीब 12 बजे आई तेज रफ्तार कार उससे टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैदराबाद थाना क्षेत्र निवासी चालक रामसनेही को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए गोला सीएचसी भेजा। उसे नशे की हालत में बताया गया है। पुलिस ने चालक को पकड़कर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। कार में सवार एक अन्य युवक मौके से भाग निकला। जगदीश प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि भतीजे के गृह प्रवेश के कारण उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। सीओ महक शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इंस्पेक्टर को तहरीर मिल गई है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।