सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Childhood Eid reflected in the mirror of memories

Lakhimpur Kheri News: यादों के आईने में झलकी बचपन की ईद

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Childhood Eid reflected in the mirror of memories
अमरीन खान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समय के साथ बहुत कुछ बदल जाता है, लेकिन बचपन की यादें हमेशा दिल में ताजा बनी रहती हैं। खासकर त्योहारों से जुड़ी यादें लोगों के दिलों में लंबे समय तक बस जाती हैं। ईद के मौके पर ईदगाह जाना, मेले में घूमना, छोटी-छोटी चीजें खरीदना और दोस्तों-सहेलियों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना बचपन की सबसे प्यारी यादों में शामिल है। उस दौर की सादगी, अपनापन और उत्साह आज भी लोगों को भावुक कर देता है।
Trending Videos

ईद का त्योहार केवल इबादत तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह आपसी मेल-मिलाप, खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर होता है। अतीत के इन्हीं खुशनुमा पलों को याद करते हुए शहर की कई महिलाओं ने अपने बचपन की ईद से जुड़ी यादें साझा कीं और बताया कि वे दिन आज भी उनके लिए बेहद खास और यादगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ईदगाह और मेले का उत्साह आज भी याद

शहर के शाहपुरा कोठी मोहल्ले में रहने वाली मेराज फातमा बताती हैं कि उनकी शादी शाहजहांपुर से लखीमपुर में हुई। वह बताती हैं कि बचपन में ईद के दिन सुबह जल्दी उठकर नए कपड़े पहनना और पिता सबूरदाद खान के साथ ईदगाह जाना सबसे बड़ा उत्साह होता था। ईदगाह के बाहर लगने वाले मेले में खरीदारी करना और फिर रिश्तेदारों व पड़ोसियों के घर जाकर सेंवइयां खाना त्योहार की खुशी को और बढ़ा देता था।
----------
नए कपड़ों और अम्मी की सेंवइयों की याद

सीतापुर से शादी होकर लखीमपुर आईं अलीशा खान बताती हैं कि बचपन में ईद का उत्साह ही अलग होता था। वह कहती हैं कि पापा मोहम्मद उमर के साथ सभी लोग मेले में घूमने जाते थे। ईद के लिए नए कपड़े बनवाने की खुशी भी खास होती थी। मेले में बच्चों की मस्ती और घर लौटकर अम्मी के हाथ की मीठी सेंवइयों का स्वाद आज भी उनकी यादों में बसा हुआ है।
------------
ईदी मिलने की खुशी ही अलग थी

महाराज नगर में रहने वाली नगमा सिद्दीकी बताती हैं कि उनका बचपन भी ईद की मीठी यादों से भरा हुआ है। उनके पिता नबी अहमद उस समय रायबरेली में तैनात थे और ईद के मौके पर पूरा परिवार गांव बदली का पुरा जाता था। वह बताती हैं कि जब पिता ईद की नमाज पढ़ने मस्जिद जाते थे तो बच्चे बाहर लगी दुकानों से कुछ न कुछ खरीदकर खाते और मेले का आनंद लेते थे। बाद में पिता अपने मित्रों के घर लेकर जाते, जहां ईदी मिलती थी। बचपन में उस ईदी की खुशी ही अलग होती थी।
---------
सहेलियों के साथ त्योहार मनाने की यादें

लखीमपुर के हिदायत नगर मोहल्ले में रहने वाली अमरीन खान बताती हैं कि उनका मायका कानपुर में है और करीब 15 वर्ष पहले उनकी शादी लखीमपुर में हुई। बचपन की ईद को याद करते हुए वह कहती हैं कि ईद का इंतजार पूरे साल रहता था। अब्बू नियाज़ अहमद खान के साथ ईदगाह जाना, नई ड्रेस पहनना और सहेलियों के साथ मिलकर त्योहार मनाना बेहद खास होता था। ईद के मेले में घूमना, छोटी-छोटी चीजें खरीदना और बड़ों से ईदी लेना बचपन की सबसे प्यारी यादों में शामिल है।

अमरीन खान

अमरीन खान

अमरीन खान

अमरीन खान

अमरीन खान

अमरीन खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed