{"_id":"6aba3f2b636d22d32a00f6f4","slug":"congress-protests-against-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-in-lakhimpur-kheri-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
Mon, 28 Sep 2026 03:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:49 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन सोमवार को लखीमपुर खीरी में भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए। देशभर में कांग्रेस ने एसआईआर और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन का आह्वान किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष कैप्टन मोनिस नकवी ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामले में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। एआईसीसी सदस्य डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें चुनाव आयोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए।
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। सूचना पर शहर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जलते पुतले को बुझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।