{"_id":"69b59c6dacb73a006d035902","slug":"devotees-danced-with-devotion-throughout-the-night-at-balaji-jagran-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-170411-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बालाजी जागरण में रात भर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बालाजी जागरण में रात भर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
मैलानी में जागरण में झूमते श्रद्धालु।स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
मैलानी। शुक्रवार रात पानी टंकी के पास स्थित मैदान में आयोजित बालाजी महाराज के जागरण में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
खुटार से आए गौरव गुप्ता ने बाबा की महिमा का बखान करते हुए भजन प्रस्तुत किए। दिल्ली से आए भजन गायक रितिक गुप्ता और गोरखपुर के राज पांडे ने मधुर भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। उत्तराखंड के कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं।
बालाजी मित्र मंडल ने कीर्ति माहेश्वरी, भवानी शंकर माहेश्वरी, गुरमीत कौर, रिंकू शुक्ला और नंदन जी महाराज सहित अतिथियों को प्रभु राम की छवि भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिन सिंघल, अमन गोयल, सोमदत्त प्रजापति, विपिन अग्रवाल, अभिषेक निगम, धर्मचंद्र गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे। शनिवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया। संवाद
Trending Videos