सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Difficult legal questions hindered the pace of writing and reduced the time

Lakhimpur Kheri News: कानून के कठिन प्रश्नों ने रोकी लिखने की रफ्तार, समय पड़ा कम

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Difficult legal questions hindered the pace of writing and reduced the time
​शिव सिंह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 16 केंद्रों पर शनिवार को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में इतिहास और कानून से जुड़े सवाल अधिक थे। पहली बार परीक्षा देने वालों को कानून संबंधी प्रश्न कठिन लगे। इस वजह से लिखने की रफ्तार कुछ कम रही। इस कारण समय भी कम पड़ गया। हालांकि, एआई और मुहावरों से जुड़े कुछ सवाल अपेक्षाकृत सरल रहे।
Trending Videos

9600 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6154 ने परीक्षा दी, जबकि 3446 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 4800 में से 3002 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1798 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 3152 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1648 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जीजीआईसी, आर्य कन्या महाविद्यालय और आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
-------

पहली बार परीक्षा देने आया था। प्रश्नपत्र देखकर आत्मविश्वास बढ़ गया। पेपर अच्छा गया और सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
-योगेंद्र सिंह, अयोध्या
--------------

कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनके उत्तर घुमाकर पूछे गए थे। 160 सवालों के लिए दिया गया समय थोड़ा कम लगा।
-चंद्रप्रकाश मौर्य, बाराबंकी
-----------

पहले से तैयारी कर रहा था। पहली बार परीक्षा दी है और अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
-शिवा सिंह, राय बरेली
------------

हर प्रश्न के लिए एक मिनट का समय पर्याप्त नहीं था। प्रमोशन की उम्मीद से परीक्षा में बैठा था।
-मुकेश, सुल्तानपुर

शिव सिंह

शिव सिंह

शिव सिंह

शिव सिंह

शिव सिंह

शिव सिंह

शिव सिंह

शिव सिंह

शिव सिंह

शिव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed