{"_id":"6b00006f27adbf9e7b0e9a2e","slug":"ecce-educators-arrived-at-the-dm-s-office-with-their-grievances-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: समस्याएं लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं ईसीसीई एजुकेटर, सुनवाई न होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: समस्याएं लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं ईसीसीई एजुकेटर, सुनवाई न होने का आरोप
Fri, 20 Nov 2026 01:40 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
समस्याएं लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं ईसीसीई एजुकेटर
- फोटो : अमर उजाला
ईसीसीई एजुकेटर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में आ रही दिक्कतों, मानदेय भुगतान में अनियमितता और सेवा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। हालांकि, एजुकेटरों का आरोप है कि डीएम ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत ईसीसीई एजुकेटर निपुण भारत मिशन और श्री प्राथमिक बालवाटिका के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय भुगतान, सेवा संबंधी सुविधाओं और ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एजुकेटरों ने मातृत्व, शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन, आकस्मिक और चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा देने, पीएफ एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराने तथा मानदेय भुगतान प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की है। भुगतान में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित स्तर से कार्रवाई की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
